मालवीय नगर क्षेत्र में गली नंबर 2 और आसपास की गलियों में जहां तोड़फोड़ हुई थी। वहां एक ओर सड़क निर्माण का कार्य तेज हो गया है वही अब क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी और उजाले के लिए अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द नई सेंट्रल लाइटिंग लगाने के लिए 50 से ज्यादा नए पोल लगेंगे जिन पर 100 से ज्यादा एलइडी लाइटिंग लगाई जाएगी ताकि क्षेत्र का लंबे समय का अंधेरा दूर हो और लोगों को रोशनी से बड़ी राहत मिले। वही अब मालवीय नगर क्षेत्र के हजारों रहवासी परिवार और यहां से रात -दिन गुजरने वाले हजारों लोगों को भी जल्द लाइटिंग लगाने का कार्य शुरू हो जाने के बाद बड़ी राहत मिलेंगी। जबकि अभी अंधेरे के कारण आए दिन दुर्घटना और हादसा होने का खतरा बना रहता है। लाइटिंग लगने से लिंक रोड तक लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा होगी। साथ ही लोगों की दुर्घटना और हादसे होने की आशंका भी खत्म होगी। बताया जा रहा है कि अगले माह में बेहद जल्द करीब 50 के आसपास नए बिजली के पोल पर 100 से ज्यादा एलईडी लाइटिंग लगाकर पूरे क्षेत्र में जगमगाहट की जाएगी जिससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय के बाद अंधेरे से राहत मिलेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



