ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अहम दिन है, जिसमें साझेदार और आमंत्रित देशों के नेताओं का भारत मंडपम पहुंचना, फैमिली फोटो और समावेशी वैश्विक विकास पर ओपन सेशन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कजाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, दक्षिण अप्रीका, बुरुंडी, नाइजीरिया और युगांडा के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।
शुभम के पिता और पत्नी ने मोदी को दिया धन्यवाद
ब्रिक्स सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सहमति का प्रस्ताव पास पर शुभम द्विवेदी के पिता और पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने मोदी को धन्यवाद दिया है। ज्ञात रहे कि पहलगाम हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी मौत हुई थी।
आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के बीच उ.प्र. एटीएस ने आजमगढ़ से 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को गिरफ्तार कर एक्यूआईएस (अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट) से जुड़े कथित नेटवर्क का खुलासा किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



