गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी होने का दावा करने वाली एक महिला को शामली पुलिस ने जयपुर से अरेस्ट किया है। बिहार के बक्सर निवासी बिंदु देवी पर जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष और एक यू-ट्यूबर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। महिला ने दोनों को लॉरेंस बिश्नोई के बारे में कुछ भी कहने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बिंदु देवी जयपुर में बाउंसर का काम करती थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



