सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

भोलाराम उस्ताद मार्ग क्षेत्र में पुलिस का देर रात विशेष चेकिंग अभियान, 11 धराए

बिना अनुमति कैफे संचालित करने पर 2 संचालकों पर एफआईआर दर्ज, फर्जी पत्रकार सहित बाहरी जिलों के संदिग्ध पकड़ाए

भोलाराम उस्ताद मार्ग क्षेत्र में पुलिस का देर रात विशेष चेकिंग अभियान, 11 धराए

इंदौर। शहर के प्रमुख शैक्षणिक और व्यावसायिक केंद्र भोलाराम उस्ताद मार्ग क्षेत्र में देर रात तक अकारण घूमने वालों और क्षेत्र में अव्यवस्था फैलाने की शिकायतों पर भंवरकुआं पुलिस ने कार्रवाई की है। देर रात चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस ने 15 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें से 11 व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग करने की आशंका के तहत प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई, जबकि 4 नाबालिगों को हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

भोलाराम उस्ताद मार्ग क्षेत्र में पुलिस का देर रात विशेष चेकिंग अभियान, 11 धराए

कार्रवाई के दौरान एसीपी विजय चौधरी और भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी के नेतृत्व में पुलिस बल ने रात 12 बजे के बाद पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। पकड़ाए गए लोगों में मुंबई, बिहार, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, धार और बुरहानपुर के मूल निवासी शामिल हैं, जो क्षेत्र में रहकर पढ़ाई या व्यवसाय कर रहे थे और देर रात अकारण घूमते पाए गए। चेकिंग के दौरान खुद को एक नामी चैनल का रिपोर्टर बताने वाले एक फर्जी पत्रकार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए 11 आरोपियों में पवन नंदेश्वर (मुंबई), नितिन यादव (बिहार), आशीष धाकड़ (ग्वालियर), विनय रजक (गुना), सूरज पंथी (अशोकनगर), विवेक ठाकुर (विदिशा), अनिल भावनानी (भोपाल), सतीश कवाने (धार), तुषार मातेकर, सिद्धेश महाजन और देवर्षी पाटिल (तीनों बुरहानपुर) के खिलाफ बीएनएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई है।

बिना अनुमति देर रात कैफे चलाने पर 2 संचालकों पर केस—इसी

अभियान के तहत 8 अक्टूबर को भंवरकुआं पुलिस ने सर्वानंद नगर में देर रात तक बिना अनुमति कैफे संचालित करने और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन न कराने पर दो कैफे संचालकों—उज्जवल गुप्ता और प्रांजल सिंह बघेल के खिलाफ धारा 223(ए) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9