सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

गोवा में ली अंतिम सांस, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, खामोश हुई दमदार आवाज तो गमगीन हुए सभी नेता-अभिनेता

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन

गोवा में ली अंतिम सांस, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, खामोश हुई दमदार आवाज तो गमगीन हुए सभी नेता-अभिनेता

हो गया। गोवा स्थित अपने फ्लैट

में सीने में तेज दर्द के बाद वह

बेहोश मिले थे। उन्हें मणिपाल

अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें तड़के 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि रात को ढाई बजे उन्होंने एक दोस्त को मैसेज किया था कि तबीयत ठीक नहीं है। दोस्त ने जब मैसेज नहीं पढ़ा तो नाना ने फोन किया, तब दोस्त ने मेडिकल टीम भेजी, जहां नाना अचेत अवस्था में मिले। उन्हें बचाने के लिए 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया। उनकी मौत संभवत: कार्डियक अटैक से हुई। असली वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम होगा। महाराष्ट्र सरकार ने नाना का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का फैसला किया है। नाना के निधन की खबर मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर छा गई। बड़ी-बड़ी हस्तियों ने कहा कि नाना यूं ही चले जाएंगे यकीन नहीं था। नाना अपने पीछे अलग रह रही पत्नी और अपने बेटे को छोड़ गए हैं। नाना ने कई यादगार फिल्में दी। ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने, एक मच्छर आदमी को… बना सकता है, जैसे नाना के कई डॉयलॉग लोगों की जुबां पर हैं। पद्मश्री से सम्मानित होने वाले नाना बचपन में क्रिकेटर और ऑफ स्पीनर थे। विराट कोहली के जल्दी आउट होने पर उन्हें खाना नहीं भाता था।

पीढ़ियों तक उनकी एक्टिंग याद रखी जाएगी'

नाना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीढ़ियों तक उनकी एक्टिंग याद रखी जाएगी। अक्षय कुमार ने कहा कि यह यकीन करना मुश्किल है कि वह अब नहीं रहे। नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, रितेश देशमुख, रवि किशन, सुनेत्रा अजित पवार जैसे कई नेताओं और फिल्मी सितारों ने शोक व्यक्त किया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें