इंदौर। विजयनगर थाना पुलिस ने करीब दो वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर जालसाज को गुजरात से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने बांसवाड़ा (राजस्थान) में जमीन दिलाने के नाम पर एक फरियादी से ब्रोकर के जरिए 1 करोड़ 38 लाख 13 हजार 750 रुपये हड़प लिए थे और गबन कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी राजेश जैन पिता चंपालाल जैन मूल निवासी मोहन कॉलोनी, उदयपुर रोड, बांसवाड़ा, राजस्थान हाल निवासी अर्जुन अपार्टमेंट, अहमदाबाद, गुजरात विजयनगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से वांछित था। आरोपी ने बांसवाड़ा में जमीन का सौदा कराने का झांसा देकर फरियादी से ब्रोकर के माध्यम से कुल 1,38,13,750 रुपये ऐंठ लिए थे। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस किए, जिसके बाद उसके खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में फरार आरोपी की तलाश के लिए विजयनगर पुलिस की एक विशेष टीम लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुजरात के किशनगंज थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी राजेश जैन को धर दबोचा। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को इंदौर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के 112 के जिम्मे किया गया। जानकारों का
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



