मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

लाखों के जेवर और हजारों नकदी ले उड़े

सूने मकान का ताला तोड़कर की चोरों ने वारदात

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित समरथ वाटिका में चोरी का एक मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश ने सूने मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। फरियादिया की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, समरथ वाटिका नैनोद निवासी फरियादिया निकिता चौहान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादिया ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात चोर ने उनके घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और घर के अंदर दाखिल हो गया। आरोपी ने घर में रखे सोने के कान की झुमकी, मांग टीका, दो नथुनी, मंगलसूत्र, सोने की चेन तथा चांदी की पायजेब और बिछिया सहित कुल 70 हजार रुपये की नगदी चुरा ली और मौके से फरार हो गया। जब पीड़िता घर पहुंची तो टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान देखकर उन्हें चोरी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने फरियादिया निकिता चौहान की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें