सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कुबेरेश्वर धाम जा रही कार के उड़े परखच्चे 3 की मौत, 8 गंभीर

बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास आज तड़के एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार…

बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास आज तड़के एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार में सवार लोग नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे। कुबेरेश्वर धाम में कल कांवड़ यात्रा निकलने वाली है।

बस ने 17 लोगों को

रौंदा- बिहार के बेतिया में बच्चे के जन्म के मौके पर घर के बाहर चल रहे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में एक बेकाबू बस घुस गई। इस हादसे में बच्चे के पिता सहित 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें