शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 89 हजार की ठगी

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। शातिर जालसाज ने बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और पीड़ित के खाते से…

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। शातिर जालसाज ने

बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और पीड़ित के खाते से करीब 89 हजार 906 रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, द्वारकापुरी निवासी फरियादी कैलाश चंद्र पिता नानूराम ने थाने में ऑनलाइन प्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि उनके पास मोबाइल नंबर 9827160780 से एक फोन आया था। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया। झांसे में लेकर आरोपी ने पीड़ित से उनके कार्ड और ओटीपी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके तुरंत बाद पीड़ित के खाते से 69 हजार 907 रुपये और 19 हजार 999 रुपये के दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन हो गए। इस तरह आरोपी ने कुल 89 हजार 906 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया। खाते से रुपये कटने का मैसेज मिलते ही पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

द्वारकापुरी थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और नंबर को सर्विलांस पर लेकर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें