शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

क्राइम ब्रांच का एक्शन… दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

शहर में नशे के सौदागरों और अवैध मादक पदार्थों की खरीद- फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच को दोहरी सफलता मिली है। पुलिस…

शहर में नशे के सौदागरों और अवैध मादक पदार्थों की खरीद- फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच को दोहरी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो अलग- अलग स्थानों पर घेराबंदी कर तीन शातिर ड्रग्स तस्करों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 31.30 ग्राम कीमती अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मीबाई नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी आमिर खान व बाबर खान दोनों निवासी कबूतर खाना नाले के पास को धरदबोचा। दोनों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 11 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने कृषि महाविद्यालय के सामने दबिश दी। वहां से संदिग्ध अवस्था में खड़े आरोपी आसिम खान निवासी मदीना नगर को हिरासत में लिया गया। साक्ष्यों के समक्ष ली गई तलाशी में आसिम के पास से 20.30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जब्त की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच अब तीनों आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है कि वे यह एमडी ड्रग्स कहां से लाए थे और शहर में किन-किन लोगों को सप्लाई करने जा रहे थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें