पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हो गया जिसके कारण खदान का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस हादसे में कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा मजदूर जमीन के नीचे फंस गए और लापता हैं। ये धमाका बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास स्थित सुरांज के दूरदराज वाले इलाके में हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट मीथेन गैस के अत्यधिक जमा होने के कारण हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



