सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कोलकाता मेंभीषण अि‚नकांड होटल में आग, 9 की मौत

मृतकों में बच्चे सहित ज्यादातर बांग्लादेशी

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग में रात करीब 1:45 बजे आग लग गई। बिल्डिंग के अंदर कई होटल थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, इनमें 2 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है। सभी बेहोशी की हालत में मिले थे। 6 लोग घायल हुए हैं। अब तक 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग लगने के वक्त होटलों में ज्यादातर लोग सो रहे थे। बिल्डिंग में धुआं भरने के कारण उनका दम घुटने लगा। मरने वालों में ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं जो इलाज के लिए यहां आए थे। जिस इमारत में आग लगी उसमें कई होटलें हैं, जिनमें बड़ी तादाद में लोग ठहरे हुए थे। सोमवार को बीरभूम जिले में भी चार मंजिला होटल में आग लगने से 7 लोगों को मौत हो गई थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें