मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कॉल पर झांसा देकर बैंक खाते से उड़ाए 68 हजार रुपए

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के दुबे पैलेस में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। अज्ञात कॉलर ने महिला को बातों में उलझाकर उसके बैंक खाते से…

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के दुबे पैलेस में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। अज्ञात कॉलर ने महिला को बातों में उलझाकर उसके बैंक खाते से एक ही झटके में 68 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक और जिस बैंक खाते में राशि ट्रांसफर हुई है, धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पैलेस सिरपुर निवासी मंजू

कराई है कि 20 अगस्त की रात

मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया फोन उठाने पर उसके

पुलिस के अनुसार, दुबे

चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज

करीब 10:30 बजे उनके आरोपी ने उन्हें बातों के जाल में फंसा लिया और विश्वास में लेकर उनके इंडियन बैंक के खाते नंबर 6628278303से धोखाधड़ी करते हुए एक ही बार में कुल 68,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। रुपये कटने का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। जांच में सामने आया कि ठगी गई राशि केनरा बैंक के एक खाते नंबर 110137998655 में ट्रांसफर हुई है, जो विना रानी के नाम पर है। चंदन नगर पुलिस ने मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर अज्ञात आरोपी और खाताधारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें