शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

किशोर पर जानलेवा हमला, रंजिश में गले और हाथ पर मारा चाकू

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महावर नगर में बेखौफ बदमाशों द्वारा एक 15 वर्षीय किशोर पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने रंगदारी…

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महावर नगर में बेखौफ बदमाशों द्वारा एक 15 वर्षीय किशोर पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने रंगदारी दिखाते हुए ज्यादा बदमाशी की बात कही और किशोर के गले व हाथ पर धारदार चाकू से वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी मोहित पिता सुंदरलाल बेरदिया (15)निवासी महावर नगर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के ही रहने वाले आरोपी वेदांत पिता गेंदालाल तलेटिया और उसका साथी निर्भय पिता रवि अस्टोलिया उसके पास पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी से कहा कि तुझे बदमाशी ज्यादा लग रही है। पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता, तब तक आरोपी वेदांत और निर्भय ने जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने सीधे किशोर के गले और बाएं हाथ के पंजे पर चाकू से वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें