मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

किराए के फ्लैट में हो रहा था ऑनलाइन सट्टे का संचालन

किया है। पुलिस ने मौके से 40 हजार 350 रुपये नकद, 2 लैपटॉप, 9 एंड्रॉइड मोबाइल, 7 बैंक एटीएम कार्ड और वाई-फाई मोडेम जब्त किए हैं। राऊ पुलिस को मुखबिर…

किया है। पुलिस ने मौके से 40 हजार 350 रुपये नकद, 2 लैपटॉप, 9 एंड्रॉइड मोबाइल, 7 बैंक एटीएम कार्ड और वाई-फाई मोडेम जब्त किए हैं। राऊ पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रेजर फैंटेसी कॉलोनी के एक रिहायशी फ्लैट में किराए का मकान लेकर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम राहुल पिता प्रवीण निम्बोला निवासी राजेंद्र नगर बताया। पुलिस द्वारा फ्लैट की ली गई तलाशी के दौरान 2 लैपटॉप, 9 एंड्रॉइड फोन, 40 हजार 350 रुपये नकद, 7 एटीएम कार्ड और एयरटेल कंपनी का वाई-फाई मोडेम बरामद हुआ। पुलिस ने पूरी जब्ती की वीडियोग्राफी कराते हुए सामग्री को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी ‘जेएमडी पैनल’ के नाम से टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से मास्टर आईडी लेकर व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए ग्राहकों को जोड़ता था और ऑनलाइन सट्टा खिलवाता था। सट्टे के पैसों का लेनदेन फर्जी और वर्चुअल बैंक अकाउंट्स के जरिए किया जाता था। पुलिस अब आरोपी के ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़े अन्य सटोरियों और बैंक खातों के वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है। इस सराहनीय कार्रवाई में राऊ थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उपनिरीक्षक प्रवीण जाधव, आरक्षक कमलेश चौरे, नारायण यदुवंशी और उपेंद्र की प्रमुख भूमिका रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें