शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

कीमती प्लॉट पर फर्जी दस्तावेजों से कराया लोन

महिला समेत 5 आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। शातिर आरोपियों ने दो खरीदारों द्वारा वैध रूप से खरीदे गए भूखंड के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए और उस पर बैंक से लोन स्वीकृत कराकर लाखों की चपत लगा दी। पीड़ितों की संयुक्त शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी अंकित मिश्रा निवासी न्यू पंचशील कॉलोनी, मूसाखेड़ी और उनके साथी आलोक मेहता ने थाने में एक संयुक्त आवेदन सौंपा था। फरियादियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने देवेंद्र नगर स्थित प्लॉट नंबर 9 के अलग- अलग हिस्सों 15 बाय 15 वर्ग फीट को मार्च 2023 में मूल भू-स्वामी डॉ. रामकुमार श्रीवास्तव से विधिवत क्रय किया था। क्रय के साथ ही उन्हें दस्तावेज और जमीन का भौतिक कब्जा मिला था, जिसके बाद से दोनों अपने-अपने नाम से राजस्व विभाग में बाकायदा टैक्स भी जमा कर रहे हैं। इसी बीच आरोपियों ने आपराधिक षड्यांत्र रचते हुए उक्त भूखंड के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और उस जमीन को अपना बताकर बैंक में प्रस्तुत कर लोन स्वीकृत करा लिया। जब पीड़ितों को इस धोखाधड़ी की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से गुहार लगाई। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद आरोपी संदीप कुमार मिश्रा निवासी अपोलो डीबी सिटी, निपानिया, दुर्गेश शर्मा निवासी एबी रोड, देवास नाका, मंजू खंडेलवाल, उसके पति जय खंडेलवाल दोनों निवासी सुकलिया व स्कीम नंबर 113 और मोहम्मद अल्ताफ खान निवासी माणिक बाग, चोइथराम रोड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फर्जीवाड़े में शामिल बैंक खातों और तैयार किए गए दस्तावेजों की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें