भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक अज्ञात सिरफिरे ने खुद को विजय नगर थाने का सिपाही बताकर फरियादी के भाई का अदालती गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कही। आरोपी ने फरियादी को घर से उठाने व जान से मारने की धमकी दी और बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ गाली- गलौज करते हुए गंभीर अपराध की धमकी दे डाली। भंवरकुआं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश
पुलिस के अनुसार, फरियादी दिनेश पिता हजारीलाल खंडेलवाल निवासी कौशल्यापुरी, चितावद रोड ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था, तभी उसके पास एक अनजान मोबाइल नंबरसे कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को विजय नगर थाने का सिपाही बताया और कहा कि उसके भाई हेमराज खंडेलवाल के लोन के सिलसिले में अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है और वह उसे गिरफ्तार करने आ रहा है। जब फरियादी ने बात समझनी चाही, तो आरोपी अचानक भड़क गया और गालियां देने लगा। आरोपी ने पीड़ित को घर से उठाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान जब पीड़ित की पत्नी ने फोन लेकर आरोपी से बात करने की कोशिश की, तो बदमाश ने उसके साथ भी बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं और दुष्कर्म करने की धमकी दे डाली। घटना से सहमे परिवार ने तुरंत भंवरकुआं थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उक्त मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दिया है। शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



