मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

खाते से गायब हुए 50 हजार रुपये

इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक अज्ञात जालसाज ने फरियादी की बिना अनुमति के उसके यूनियन बैंक खाते से…

इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक अज्ञात जालसाज ने फरियादी की बिना अनुमति के उसके यूनियन बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 50 हजार रुपये की राशि उड़ा ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, न्यू उमरिया कॉलोनी निवासी फरियादी हेमंत पिता विष्णुदयाल शर्मा ने किशनगंज थाने में उपस्थित होकर ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। बीते दिनों किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बिना अनुमति और जानकारी के उनके बैंक खाते में सेंध लगाई। आरोपी ने यूपीआई माध्यम से छल-पूर्वक 50 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जब पीड़ित के पास खाते से पैसे कटने का मैसेज आया, तब जाकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। किशनगंज थाना पुलिस ने पीड़ित हेमंत शर्मा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से संबंधित बैंक ट्रांजैक्शन

सुराग लगाने में जुटी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें