समस्तीपुर से सहरसा आ रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन में देर रात अचानक आग लग गई। घटना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन की है। जहां रात करीब 3:45 बजे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इंजन से बढ़ते हुए ट्रेन की कई बोगियों तक पहुंच गईं, जिससे स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। हादसे के समय यात्री ट्रेन में सो रहे थे जो सामान छोड़कर ट्रेन से कूदकर भागे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



