इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के बाबू मुराई कॉलोनी में बदमाशों द्वारा गुंडागर्दी करते हुए घर के बाहर खड़े युवक की कार पर बदमाशों ने पत्थर मारकर कांच फोड़ दिया। जब पीड़ित ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोबारा कार खड़ी करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों और उनके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बाबू मुराई कॉलोनी निवासी फरियादी अंकुश पिता कृष्णकुमार शर्मा ने एरोड्रम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। अंकुश ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के सामने खड़ा हुआ था। इसी दौरान विजय श्री नगर निवासी आरोपी कृष्णा यादव, कृष्णा सालवी और उनका एक अन्य साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने अकारण ही घर के बाहर खड़ी फरियादी की वैगन- आरकार के सामने के मुख्य कांच पर पत्थर मार दिया, जिससे कार का कांच टूट गया। जब पीड़ित अंकुश ने आरोपियों से कहा कि भैया आपने ऐसा क्यों किया, तो कृष्णा यादव, कृष्णा सालवी और उनके साथी भड़क गए और गालियां देने लगे। फरियादी ने जब गालियां देने से मना किया तो आरोपी वहां से भागने लगे। जाते-जाते बदमाशों ने धमकी दी कि अगर तूने आज के बाद कार को यहां पर खड़ी की तो तुझे जान से खत्म कर देंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



