मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कसेरा बाजार स्कूल के विद्यार्थी पुलिस के ई-शपथ में हुए शामिल

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल स्कीम नं. 71 गुमाश्ता नगर के विद्यार्थी पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा लाए जा रहे नशे से है दूरी जरूरी अभियान के अन्तर्गत आज पुलिस…

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल स्कीम नं. 71 गुमाश्ता नगर के विद्यार्थी पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा लाए जा रहे नशे से है दूरी जरूरी अभियान के अन्तर्गत आज पुलिस ने कमिश्नर कार्यालय से ई-शपथ का आयोजन किया। इस आयोजन से जहां पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, शैक्षणिक संस्थाएं जुड़ी वहीं आज स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी अपने विद्यालय से ई माध्यम से जुड़कर शपथ ली। श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल में भी विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में ई-शपथ में शामिल होकर नशे से दूरी का संकल्प लिया। पलासिया स्थित कार्यालय के सभागार से यह शपथ दिलाई गई, स्कूल के विद्यार्थियों ने यह शपथ ली। यह आयोजन यू ट्याूब लिंक के माध्यम से किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें