आजाद नगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक सार्वजनिक बोरिंग का प्लग निकाल रहा था, तभी अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम वसीम पिता अब्दुल अजीज (25) निवासी आजाद नगर है। वसीम पेशे से रिक्शा चालक था और अपने परिवार का जीवन यापन करता था। घटना के समय वह अपने उसे जोरदार करंट लग गया और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने परिजनों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



