मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कांवड़ियों ने जीप से निकालकर दो पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मेरठ में कांवड़ियों द्वारा दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कांवड़ियों ने सादी वर्दी वाले पुलिसकर्मियों…

मेरठ में कांवड़ियों द्वारा दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कांवड़ियों ने सादी वर्दी वाले पुलिसकर्मियों के कपड़े भी फाड़े हैं। मामला दौराला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जब बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में पुलिस जीप लेकर मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें