मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कांवड़ यात्रियों पर हमला, पथराव के साथ तलवार-हथौड़े से वार

ग्वालियर में कांवड़ यात्रा में जा रहे युवकों पर वर्ग विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। पहले अर्टिगा कार से कांवड़ ले जा रहे एक युवक को टक्कर मारी।…

ग्वालियर में कांवड़ यात्रा में जा रहे युवकों पर वर्ग विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। पहले अर्टिगा कार से कांवड़ ले जा रहे एक युवक को टक्कर मारी। युवक को चोट लगने पर उसके साथियों ने विरोध किया तो अर्टिगा में सवार युवक व इनके साथियों ने हमला कर दिया। इन लोगों के घर भी आसपास ही थे, पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया और हिंदू युवकों पर हमला किया गया। तलवार-हथौड़े से सिर पर वार किया गया। इन लोगों की ओर से पथराव भी हुआ। एक युवक के सिर में 18 टांके आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही हिन्दू संगठनों के लोग पहुंच गए और देर रात तक थाना पर हंगामा किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें