शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

कानून-व्यवस्था का अहसास कराने सड़कों पर उतरी पुलिस

डीसीपी के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च

इंदौर। शहर में आमजन के बीच सुरक्षा का वातावरण निर्मित करने, असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा करने और कानून- व्यवस्था के प्रति पुलिस का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार फ्लैग मार्च और पैदल मार्च निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीसीपी नरेंद्र रावत के नेतृत्व में थाना सदर बाजार एवं थाना मल्हारगंज क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। इस पैदल मार्च में एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा, एसीपी अशोक जादौन, दोनों थानों के थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले बाजारों से होकर पैदल मार्च किया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना है। इसके साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्त नजर है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें