इंदौर। शहर में जनशांति बनाए रखने और कर्कश ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कनाडिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिछले तीन महीनों के दौरान विशेष अभियान चलाकर जब्त किए गए 101 मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसरों और 25 अवैध हैंड स्पीकरों को थाना परिसर में रखकर उन पर विधिवत रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। कनाडिया पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।
थाना कनाडिया पुलिस द्वारा विगत तीन माह से सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर तेज व कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा था। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर गाड़ियों में अवैध रूप से फटाका या तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों से 101 साइलेंसर और दुकानों/वाहनों में तेज आवाज में बजाए जा रहे 25 हैंड स्पीकर जब्त किए गए थे। कनाडिया थाना परिसर में इन सभी जब्त साइलेंसरों और स्पीकरों को कतार में बिछाकर रोड रोलर से पूरी तरह कुचलकर विनष्टीकरण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड या
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



