मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कलयुगी बेटे का तांडव.. खाना मांगने को लेकर मां और छोटे भाई से मारपीट

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक बेटे द्वारा अपनी ही जन्मदात्री मां और छोटे भाई के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में…

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक बेटे द्वारा अपनी ही जन्मदात्री मां और छोटे भाई के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे बड़े बेटे ने खाना खाने की बात को लेकर अपनी 56 वर्षीय मां के साथ विवाद किया और गाली-गलौज की। जब मां ने गाली देने से रोका, तो आरोपी ने उनके साथ हाथापाई कर धक्का दे दिया। बीच-बचाव करने आए अपने छोटे भाई को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित मां की शिकायत पर परदेशीपुरा थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना कुम्हार मोहल्ला लालगली, परदेशीपुरा की है। फरियादी महिला पुष्पा बाई पति इंद्रजीत सिंह फतेहपुरिया ने थाने पहुंचकर अपने बड़े बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें