शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

घर में घुसकर मारपीट, कार में भी की तोड़फोड़

सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला इलाके में पुरानी रंजिश और विवाद के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर तांडव मचाया। बदमाशों ने महिला, उसके पति और पिता के…

घर में घुसकर मारपीट, कार में भी की तोड़फोड़
घर में घुसकर मारपीट, कार में भी की तोड़फोड़ (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला इलाके में पुरानी रंजिश और विवाद के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर तांडव मचाया। बदमाशों ने महिला, उसके पति और पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की, घर का सामान व बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात जूना रिसाला स्थित कमेटी हॉल के सामने हुई। फरियादी आफरीन पति शाहरुख खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अकबर लाला, सुल्तान, मोइन काला और सुभान सभी निवासी जूना रिसाला उनके घर पर आए थे। आरोपियों ने घर में घुसते ही फरियादिया आफरीन खान, उनके पति शाहरुख खान और पिता इरशाद अहमद के साथ गालियां देना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ लात-घूंसों और डंडों से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, जाते- जाते आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 12