गणेश उत्सव को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट के जोन-2 और जोन-3 पुलिस ने बंगाली चौराहा व खजराना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। एडिशनल सीपी मयंक अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बंगाली चौराहे से पैदल मार्च कर गणेश प्रतिमा निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडिशनल सीपी मयंक अवस्थी, डीसीपी अमन सिंह राठौर और डीसीपी अभिषेक रंजन ने मूर्तिकारों व क्रेन संचालकों से संवाद किया। अधिकारियों ने विशाल प्रतिमाओं के सुरक्षित रखरखाव और परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत तैनात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। दी। साथ ही निर्देश दिए कि प्रतिमाओं के परिवहन के समय मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर यातायात किसी भी सूरत में प्रभावित न हो। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों को सभी गणेश पंडालों के सामने अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त वॉलंटियर्स करने और सुगम यातायात के लिए ठोस कार्ययोजना
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



