इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र के स्वास्थ्य नगर में रहने वाले एक युवक के साथ नामी कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर हजारों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर जालसाजों ने पीड़ित को डाबर इंडिया लिमिटेड में मैनेजर बताने वाले एक व्यक्ति से बात असिस्टेंट मैनेजर के पद पर फर्जी नौकरी का ऑफर देकर जाल में फंसाया और डाबर अलग-अलग प्रक्रियाओं के नाम पर हजारों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हीरा नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात स्वास्थ्य नगर निवासी कार्तिक शर्मा के साथ हुई, जो एक पेंट कंपनी में सिस्टम ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। कार्तिक ने अच्छी नौकरी की तलाश में शाइन डॉट कॉम पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। बीती 8 जुलाई को उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें डाबर कंपनी में नौकरी का ऑफर देते हुए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा गया था। कार्तिक ने जब उस नंबर पर बात की, तो ठगों ने पहले उनका वॉइस इंटरव्यू लिया और फिर खुद को अहमदाबाद स्थित डाबर कंपनी का सीनियर
कराई, जिसने कार्तिक को जॉब के लिए सिलेक्ट होने की झूठी जानकारी दी। फरियादी कार्तिक के मुताबिक, आरोपियों ने सबसे पहले यूनिफॉर्म के नाम पर 2 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करवाए। इसके बाद जॉब कन्फर्मेशन लेटर देने के नाम पर 15 हजार 800 रुपये और ऐंठ लिए। पीड़ित उनकी बातों में आकर राशि ट्रांसफर करता गया। इसके बाद भी आरोपियों ने अन्य कागजी प्रक्रियाओं का बहाना बनाकर और रकम ऐंठ ली। जब कार्तिक ने जॉइनिंग की बात की, तो आरोपियों ने पोर्टल में तकनीकी खराबी होने का बहाना बना दिया। कई दिनों तक कोई रिस्पॉन्स न मिलने और मोबाइल नंबर बंद आने पर कार्तिक को ठगी की शंका हुई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



