सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

जिलाबदर होने के बावजूद क्षेत्र में घूम रहा था पुलिस ने दबोचा

लसूडिया थाना पुलिस ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे निगरानी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के एक कुख्यात जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस कमिश्नर…

लसूडिया थाना पुलिस ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे निगरानी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के एक कुख्यात जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी तीन महीने की जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर चोरी-छिपे शहर में घूम रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा और उसके खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान लसूडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र का शातिर और जिलाबदर बदमाश अजय उर्फ भोला पिता सुरेश पठोते निवासी राहुल गांधी नगर जिलाबदर की अवधि का उल्लंघन करते हुए राहुल गांधी नगर चौराहे पर स्थित एक डेयरी के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धरदबोचा। पकड़ा गया आरोपी लसूडिया थाने का सूचीबद्ध व शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ लसूडिया सहित इंदौर शहर के विभिन्न थानों में अड़ीबाजी, लूट, अवैध हथियार रखने और मारपीट जैसे कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसकी लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस कमिश्नर को प्रतिवेदन भेजा गया था, जिस पर आदेश जारी करते हुए आरोपी को 3 महीने के लिए इंदौर जिले की राजस्व सीमाओं से जिलाबदर किया गया था। बिना किसी वैध अनुमति के शहर में घूमते पाए जाने पर लसूडिया थाना पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ भोला के खिलाफ धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें