शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

जिला जेल में बंदियों के बीच खूनी संघर्ष

शातिर बदमाश ‘खरगोश' पर चाकू से हमला तिलक नगर थाने से जेल आए आरोपी शुभम और उसके साथियों ने किया हमला, बिल्डर मनोज नागर गोलीकांड का आरोपी है पीड़ित सोनू

जिला जेल में बंदियों के बीच खूनी संघर्ष

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित जिला जेल में बंदियों के बीच गैंगवार और चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। जेल के अंदर कैंटीन की तरफ गए कुख्यात बदमाश सोनू उर्फ खरगोश पर अन्य बंदियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सोनू के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते कल शाम लॉकअप के समय से ठीक पहले की है। आरोपी सोनू उर्फ खरगोश जेल कैंटीन की तरफ गया था। इसी दौरान आरोपी शुभम और उसके साथी सोनू का पीछा करते हुए वहां पहुंचे और अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने सोनू के चेहरे पर निशाना साधकर वार किए। मौके पर मौजूद जेल प्रहरियों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और स्थिति को संभाला। घटना की जानकारी मिलते ही जेलर जवाहर मंडलोई, उपजेलर और चक्कर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हमलावर आरोपी शुभम को तिलक नगर थाना पुलिस द्वारा की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत घटना से महज एक दिन पहले ही जिला जेल भेजा गया था। वहीं, घायल सोनू उर्फ खरगोश एक गंभीर अपराध में जेल में बंद है। कुछ माह पूर्व महालक्ष्मी नगर में खजराना क्षेत्र के बिल्डर मनोज नागर पर हुई गोलीबारी की घटना में सोनू उर्फ खरगोश और उसके साथी हेमंत यादव मुख्य आरोपी हैं। रुपये के लेन-देन के विवाद में बिल्डर पर गोली चलाई गई थी। फिलहाल जेल प्रबंधन और पुलिस अधिकारी मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें