इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने पीड़ित को अपने झांसे में लेकर उससे करीब 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुकोगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात आरोपी ने मोबाइल के माध्यम से फरियादी से संपर्क किया और उसे तरह-तरह की बातों में उलझाकर अपने झांसे में ले लिया। आरोपी के झांसे में आकर फरियादी ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 80 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। जब फरियादी को अहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हो चुकी है, तो उसने पुलिस की शरण ली।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



