संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आज कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर- मंतर से संसद तक संसद मार्च का ऐलान किया है जिसे पुलिस ने अनुमति नहीं दी, लेकिन कॉकरोचों ने धमकी दी है कि हम हर हाल में संसद पहुंचेंगे। आज सुबह सुबह जंतर मंतर पर हंगामा और धक्कामुक्की हुई तो रेपिड एक्शन फोर्स ने लाठीचार्ज किया। एक तरफ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर रखी है, ताकि इन्हें आगे बढ़ने से रोका जा सके। जंतर-मंतर से लेकर संसद तक 5000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने धारा 163 लागू की है, जिसका उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी की जाएगी। 5 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए।
फीफा मेन्स फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल मैच एक बड़े ड्रामे के साथ खत्म हुआ। न्यू यॉर्क
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



