शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

जनसंपर्क कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

वंदना नगर क्षेत्र में जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी और उनके परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर…

वंदना नगर क्षेत्र में जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी और उनके परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था, जिसमें कर्मचारी के सिर पर डंडे से हमला किया गया था।

पुलिस के अनुसार फरियादी अनिल माने,जो शासकीय जनसंपर्क विभाग

विगत दिनों हुआ था कचरा फेंकने पर विवाद, डंडे से सिर फोड़कर कर दिया खूनम झार

में कार्यरत हैं,ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पड़ोस में रहने वाली आशा गायकवाड़ उनके घर के सामने कचरा फेंक रही थी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान उसका बेटा संदीप गायकवाड़ मारपीट पर उतर आया,जबकि दूसरे बेटे जगदीश गायकवाड़ ने लकड़ी के डंडे से अनिल माने के सिर पर हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अनिल माने के बेटे रामकुमार माने,पत्नी और बेटी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। घायल अनिल माने का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशा गायकवाड़,संदीप गायकवाड़, जगदीश गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें