शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

जान देने की कोशिश

पलासिया थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी में पदस्थ एक महिला वरिष्ठ इंजीनियर ने शुक्रवार दोपहर अपने सरकारी निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते…

पलासिया थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी में पदस्थ एक महिला वरिष्ठ इंजीनियर ने शुक्रवार दोपहर अपने सरकारी निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते पति और आसपास के लोगों की नजर पड़ गई, जिन्होंने तुरंत उन्हें फंदे से नीचे उतारा। आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया है। पलासिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, साकेत रोड स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाली आरती यादव पति निलेश यादव पीडब्ल्यूडी विभाग में वरिष्ठ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति निलेश भी इसी विभाग में पदस्थ हैं। शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आरती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें फंदे से नीचे उतारा और अचेत अवस्था में अस्पताल पहुँचाया, जहाँ फिलहाल उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल और थाने पहुँचे। आरती के भाई उपेंद्र ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया कि उनकी बहन और जीजा निलेश के बीच लंबे समय से पारिवारिक तनाव और अनबन चल रही थी। दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक, आरती का मायका इंदौर के ही सुखलिया इलाके में है और उनकी शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं, जबकि उनका ससुराल झाबुआ जिले में है। पलासिया थाना पुलिस ने घटना के संदर्भ में मायके पक्ष के साथ-साथ पति व अन्य परिजनों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें