शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

जैन समाज कल सुबह जैन मंदिरों में चोरी के खिलफ करेगा प्रदश्न

जैन समाज से जुड़े राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैन मंदिरों में लगातार हो रही चोरी और मूर्तियों की बेअदबी के विरोध में सकल जैन समाज कल सुबह 8.45…

जैन समाज से जुड़े राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैन मंदिरों में लगातार हो रही चोरी और मूर्तियों की बेअदबी के विरोध में सकल जैन समाज कल सुबह 8.45 पर रीगल तिराहा पहुंचकर विरोध में हूंकार भरेगा। जैन ने बताया कि जैन मंदिरों में हो रही लगातार चोरियों और हमारी पवित्र मूर्तियों की बेअदबी ने संपूर्ण समाज की चेतना को झकझोर दिया है। धर्म, आस्था और अपनी धरोहरों की सुरक्षा के लिए अब शांत बैठना संभव नहीं है। हमारी शांति को कमजोरी ना समझो यह भी लिखा गया है। पुलिस और प्रशासन को नींद से जगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सकल जैन समाज के साथ इंदौर राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ यह प्रदर्शन करेगा। मयंक जैन ने बताया कि इस प्रदर्शन में जैन मंदिर के पदाधिकारी, जैन समाजजन, जैन महिला मंडल, जैन युवक मंडल, जैन पाठशाला परिवार के समाजजन भी कल सुबह रीगल तिराहा प्रदर्शन में शामिल होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6