सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

नाना पाटेकर की मौत की जांच शुरू

आधी रात में अंतिम संस्कार फडणवीस ने उठाया कॉफिन

नाना पाटेकर की मौत की जांच शुरू

गोवा के पणजी पुलिस थाने में नाना पाटेकर की मौत के मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब जांच करेगी कि नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार कल देर रात को पुणे के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस में हुआ। मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी नाना पाटेकर का कॉफिन उठाया और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए नाना की पत्नी व बेटे को ढांढस बंधाया। गोवा से पुणे तक शव लाने में देरी हुई इसलिए सूर्यास्त के बाद भी देर रात को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे मल्हार ने बताया कि पिता से उनकी जो आखिरी बात हुई थी उसमें वे मेरी तबीयत को लेकर परेशान थे।

नाना पाटेकर की मौत की जांच शुरू

आज उनका मैसेज नहीं आया', नाना को याद कर भर आईं अमिताभ बच्चन की आंखें

नाना पाटेकर के निधन से अमिताभ बच्चन बेहद दुःखी नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नाना से मैसेज या फोन के जरिए बात होती रहती थी। आज उनका मैसेज नहीं आया। अमिताभ ने कौन बनेगा करोड़पति शो के मंच से भी नाना को याद किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1