सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1.29 लाख की धोखाधड़ी

कंपनी का कर्मचारी बनकर ठगों ने लगाया चूना

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी का कर्मचारी बनकर लाखों रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। शातिर जालसाजों ने पीड़ित को झांसे में लेकर ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1,29,312 ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत फर्जी मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रेसकोर्स रोड स्थित इंफिनिक्स इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड शिवानी कॉर्पोरेट हाउस के महावीर जैन ने तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि मोबाइल नंबर 7987467534 के जरिए उनकी बात आरोपी मयंक चंद्रावंत निवासीनंदा नगर, सिम नंबर 6232015166 और अन्य मोबाइल नंबरों 7241160397, 8085079287, 7024534091के धारकों से हुई थी। आरोपियों ने खुद को एक जानी-मानी इन्वेस्टमेंट कंपनी का अधिकृत कर्मचारी बताया और पीड़ित को शेयर इन्वेस्टमेंट में भारी मुनाफे का लालच दिया। आरोपियों के झांसे में आकर फरियादी ने अलग-अलग किश्तों में कुल 1,29,312 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में रकम वापस न मिलने और ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। तुकोगंज थाना पुलिस ने मयंक चंद्रावंत और संबंधित मोबाइल नंबरों के धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें