शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट मुनाफे का झांसा देकर 1.89 लाख की ऑनलाइन चपत

बिना एसएमएस 6 किस्तों में साफ की रकम, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर। शहर में इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर साइबर ठगी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चंदन नगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में रहने वाले एक युवक के साथ शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर 1 लाख 89 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। शातिर जालसाज ने फर्जी लिंक भेजकर किस्तों में फरियादी के खाते से बड़ी रकम पार कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार, फरियादी सब्बी हुसैन पिता अब्दुल काजी निवासी नूरानी नगर ने थाने पहुंचकर आपबीती दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि बीती 11 अगस्त की शाम उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर प्रॉफिट कमाने से संबंधित एक लिंक आई थी। जैसे ही फरियादी ने उस लिंक पर क्लिक किया, उनका खाता साइबर ठगों के नियंत्रण में आ गया। 11 अगस्त की शाम को ही तीन अलग-अलग किस्तों में पहले 20,000 रुपये, दूसरी बार 48,000 रुपये और तीसरी बार 26,000 रुपये कट गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि शुरुआत में राशि कटने का कोई एसएमएस फरियादी के मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद 13 अगस्त की शाम को चौथी बार 25,997 रुपये, पांचवीं बार 48,556 रुपये और आखिरी बार 19,860 रुपये कटने के मैसेज मोबाइल पर आए। इस तरह ठगों ने शेयर मार्केटिंग के नाम पर धोखे से फरियादी के खाते से कुल 1,89,863 रुपये अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए ट्रांसफर कर लिए। खाते से बड़ी रकम गायब होने के बाद जब कोई मुनाफा नहीं मिला, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत बैंक व पुलिस से संपर्क किया। चंदन नगर थाना पुलिस ने फरियादी सब्बी हुसैन की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें