मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, गिफ्ट देने के बहाने खाते से उड़ाए 70 हजार

ज्यादा पैसा कमाने के लालच में अधेड़ ने भी गंवाए 4 लाख,अन्य का मोबाइल हैक कर उड़ाए 1 लाख

एक युवती को इंस्टाग्राम पर अनजान युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवती के साथ गिफ्ट देने को लेकर प्रॉड हुआ है। वही निवेश के नाम पर अधेड़ के साथ भी प्रॉड होने का मामला सामने आया है।

कनाड़िया पुलिस को फरियादिया पूजा परमार निवासी सर्व संपन्न नगर ने शिकायत दर्ज करवाई कि 11 जुलाई को इंस्टाग्राम पर साहिल नामक युवक की प्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, व्हाट्सएप कॉल पर साहिल से बात की तो उसने गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। इसके लिए साहिल ने 70 हजार ऑनलाइन जमा करवाए। तीन भागों में यह राशि बैंक खातों एवं फोन पे के माध्यम से जमा की गई। जब पूजा को गिफ्ट नहीं मिला और राशि भी वापस नहीं हुई तो उसे समझ आया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसने 1930 पर इसकी शिकायत की और कनाडिया पुलिस को मामले की जानकारी दी। अब पुलिस दस्तावेज एवं बैंक स्टेटमेंट लेकर जांच शुरू करेगी। इधर तुकोगंज पुलिस को राजेश जैन ने शिकायत दर्ज करवाई कि गरिमा माथुर द्वारा बार-बार कॉल कर निवेश के लिए दबाव बनाया,जिसके बाद राजेश ने 1 लाख यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में कुछ राशि वापस भी आ गई, जिससे विश्वास बन गया। इसके बाद निवेश के नाम पर 4 लाख जमा करवाए और ग्रुप से बाहर कर दिया गया। तुकोगंज पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

बेटमा पुलिस को फरियादी राम पिता सुरेश यादव निवासी गोहान ने शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर 98 हजार 878 रूपये की राशि का प्रॉड किया। इसी तरह खुड़ैल पुलिस को भी फरियादी ने 98 हजार 888 रूपये के ऑनलाइन प्रॉड की शिकायत दर्ज करवाई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें