मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

इन्दौर के व्यापारी से अहमदाबाद फोरलेन पर लूट

पंचर कार का टायर बदल रहे थे तभी बदमाशों ने पीटकर 7.90 लाख के जेवरात लूटे

धार जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात शहर के व्यापारी से लूट की घटना सामने आई है। फरियादी ने कल रात इसकी शिकायत पुलिस को की है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी हर्ष पिता विनोद संगतानी निवासी स्कीम नं. 103 ने सरदारपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अगस्त की रात वह अहमदाबाद जा रहे थे। रात करीब 2.30 बजे भेरू चौकी के समीप फोरलेन पर कार का टायर पंचर हो गया। तभी फरियादी अपने ड्रायवर शोएब पिता शरीफ हुसैन निवासी खजराना के साथ सडक किनारे कार रोककर टायर बदल रहे थे, तभी तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और पहले ड्रायवर शोएब को पीटा जिसके बाद हर्ष के साथ मारपीट कर सोने की चेन, कड़ा, बाली और 10 हजार रुपये नगद लूट लिए। जिसकी कुल कीमत 7 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरियादी ने रिपोर्ट घटना के करीब 36घंटे बाद क्यों की है इस पर भी जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें