सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। आज शुक्रवार की रात में रतजगा होगा 103 साल पुरानी परम्परा आज भी कलाकारों की मेहनत पर झांकी देखने वाले की निगाह बरकरार रहेगी। रात भर आज झांकियों का कारवां भंडारी मिल से शुरू हो कर शहर के मध्य पहुंचकर भ्रमण करते हुए सुबह वापस अपने-अपने स्थान पर यह झांकियां पहुंचेगी। खजरा

संभाग आयुक्त से लेकर सारे प्रशासनिक अधिकारी भी आज रोड पर व्यवस्थाओं को आंजम देंगे। नगर निगम ने बड़ी संख्या में हेलोजन, बेरिकेट्स लगाकर व्यवस्था की है। वहीं परम्परागत स्वागत…

इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। आज शुक्रवार की रात में रतजगा होगा 103 साल पुरानी परम्परा आज भी कलाकारों की मेहनत पर झांकी देखने वाले की निगाह बरकरार रहेगी। रात भर आज झांकियों का कारवां भंडारी मिल से शुरू हो कर शहर के मध्य पहुंचकर भ्रमण करते हुए सुबह वापस अपने-अपने स्थान पर यह झांकियां पहुंचेगी। खजरा

संभाग आयुक्त से लेकर सारे प्रशासनिक अधिकारी भी आज रोड पर व्यवस्थाओं को आंजम देंगे। नगर निगम ने बड़ी संख्या में हेलोजन, बेरिकेट्स लगाकर व्यवस्था की है। वहीं परम्परागत स्वागत मंच भी लगे रहेंगे। आज सुबह से निगम और विद्युत मंडल की टीम के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगी हुई नजर आई। सफाई कर्मियों ने झांकी मार्ग पर सफाई की साथ ही अन्दर की गलियों में भी सफाई की गई। अन्दर गलियों में निगम ने लाइटें भी लगाई है। कई मंच आज वॉटर प्रूफ लगे हैं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी और 600 महिला पुलिसकर्मी के अलावा तीन बटालियन और नगर सुरक्षा समिति सदस्य व अन्य को भी जवाबदारी दी गई है। इस तरह करीब 4 हजार पुलिसकर्मी आज बखूबी चाकचौबंद व्यवस्था निभाएंगे। वहीं सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और पुलिस वॉच टॉवर भी लगाए गए हैं। वहीं नगर सुरक्षा समिति सदस्य और अन्य को भी आज जवाबदारी दी गई है। पुलिस को शंका होने पर पुलिस चैकिंग भी करेगी और बदमाशों पर निगाह भी रखेगी। शराब पीकर घूमने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी, आज झांकियों के साथ चलने वाले अखाड़ों ने अपने साधन भंडारी मिल पहुंचाना शुरू कर दिए है। कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने कल रात भी झांकी मार्ग का दौरा कर पूरी व्यवस्था को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे। इस वर्ष भी खजराना गणेश मंदिर, इंदौर विकास प्राधिकरण, होप टेक्सटाईल (भण्डारी) मिल, नगर निगम, कल्याण मिल, स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी और मालवा मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल तथा हुकमचंद मिल सहित अन्य संस्थाओं की झांकियां निकलेंगी। एक संस्थान की दो या तीन झांकियां रहेंगी जो आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ स्वचलित होंगी। झांकियों के साथ अखाड़े भी रहेंगे। पीने के पानी की व्यवस्था भी निगम ने की है। आज झांकियों के क्रम में खजराना गणेश मंदिर, श्री शास्त्री कार्नर नवयुक मण्डल छोटा गणपति मंदिर मल्हारगंज, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, होप टेक्सटाईल (भण्डारी मिल), कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी रहेगी। प्रशासन और पुलिस ने झांकियां निकालने का समय शाम 6 बजे निर्धारित किया है और डीआरपी लाइन से क्रमबद्ध यह झांकियां चिमनबाग, जेल रोड, एमजी रोड, कृष्णपुरा, नन्दलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, सीतला माता बाजार, गौराकुंड, खजूरी बाजार से राजवाड़ा होकर वापस अपने मिलों में पहुंचेगी। पुलिस और प्रशासन यही चाहता है कि झांकियां निर्धारित समय पर निकलना शुरू हो जाए और सुचारू क्रमबद्ध होकर आगे की ओर बढ़ती रहे। सबसे ज्यादा भीड़ चिमनबाग, जेल रोड और एमजी रोड पर होती है, लोग यही चाहते हैं कि आधी रात के पहले झांकियां देखकर घर चले जाए, क्योंकि लोग परिवार के साथ झांकियां देखने निकलते हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल होते हैं। सभी झांकियों के साथ जनरेटर भी रहेंगे। प्रशासन ने तय किया है कि अगर किसी झांकी में विद्युत या टायरट्यूब या वाहनों में कोई दिक्कत झांकियां प्रारंभ होने के बाद आती है तो उस झांकी को एक तरफ रोककर पीछे की झांकी को आगे निकाल दिया जाएगा। इस बार नए मंचों को अनुमति प्रशासन पुलिस ने नहीं दी है, परम्परागत मंच ही लगाए जा रहे हैं। हर मंच पर दो स्पीकर की स्वीकृति दी गई है।

इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। आज शुक्रवार की रात में रतजगा होगा 103 साल पुरानी परम्परा आज भी कलाकारों की मेहनत पर झांकी देखने वाले की निगाह बरकरार रहेगी। रात भर आज झांकियों का कारवां भंडारी मिल से शुरू हो कर शहर के मध्य पहुंचकर भ्रमण करते हुए सुबह वापस अपने-अपने स्थान पर यह झांकियां पहुंचेगी। खजरा

अखाड़ों के लिए भी नियम कायदे पुलिस प्रशासन ने तय किए हैं, सभी को शाम 5 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। शराब पीकर अखाड़ों में करतब दिखाना या चलना प्रतिबंधित है, तेज धारदार हथियार भी प्रतिबंध है, मुंह से आग निकालने के करतब भी प्रतिबंध किए गए हैं। अखाड़ों के व्यक्तियों द्वारा दण्डाधिकारी का आदेश नहीं मानने पर उसे तुरंत जुलूस से अलग कर बाद में उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। अखाड़ों में धारदार एवं संघातिक किस्म के हथियार को लेकर चलना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। अखाड़ों के उस्तादों को प्रतीक के रूप में मात्र एक तलवार म्यान में रखकर चलने की अनुमति रहेगी। प्रत्येक अखाड़े के सदस्य स्वागत मंच पर एक मिनिट तथा निर्णायक मंच पर तीन मिनिट तक करतब दिखायेंगे। यदि झांकियों के बीच में गैप हो तो ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा अखाड़ों को आगे बढ़ाने संबंधी दिये गये निर्देशों का अखाड़ों द्वारा पालन किया जायेगा। प्रत्येक अखाड़े के सदस्यों की ड्रेस (वेशभूषा) एक जैसी रहेगी तथा अखाड़े की ओर से प्रत्येक सदस्य को बैजेस दिए जायेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें