सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दर्शन करने आए श्रद्धालु दंपति से अवैध वसूली और मारपीट पार्किंग के बाद ऊपर जाने के नाम पर मांगे पैसे, मना करने पर बदमाशों ने की पिटाई, सोने की चेन गायब

एक श्रद्धालु दंपत्ति के साथ बदसलूकी, अवैध वसूली और मारपीट की घटना सामने आई है। कार पार्किंग का शुल्क चुकाने के बावजूद ऊपर दर्शन करने जाने के नाम पर दोबारा…

एक श्रद्धालु दंपत्ति के साथ बदसलूकी, अवैध वसूली और मारपीट की घटना सामने आई है। कार पार्किंग का शुल्क चुकाने के बावजूद ऊपर दर्शन करने जाने के नाम पर दोबारा पैसों की मांग की गई और जब पीड़ित ने वापस आकर पैसे देने की बात कही, तो आरोपियों ने अकारण गाली-गलौज करते हुए झूमाझपटी और मारपीट शुरू कर दी। सरेराह हुई इस मारपीट के दौरान पीड़ित के गले में पहनी सोने की चेन टूट कर कहीं गिर गई। पीड़ित की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना पितृ पर्वत परिसर और पार्किंग स्थल के पास की है। फरियादी हिमांशु कुमार पिता विरेन्द्र कुमार, निवासी अपोलो डीवी सिटी, निपानिया ने अपनी पत्नी ज्योति वर्मा के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती बताई। फरियादी ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी कार से पत्नी के साथ पितृ पर्वत पर भगवान हनुमानजी के दर्शन करने आया हुआ था। जैसे ही वे परिसर स्थित पार्किंग स्थल पर पहुंचे, तो वहां मौजूद तीन-चार लोगों ने कार पार्किंग का शुल्क मांगा, जिस पर फरियादी ने बिना किसी विवाद के पार्किंग के पैसे जमा कर दिए। इसके बाद फरियादी हिमांशु अपनी पत्नी के साथ पर्वत पर ऊपर दर्शन करने के लिए पैदल आगे बढ़ने लगे। तभी पार्किंग के पास मौजूद एक व्यक्ति उनके सामने आया और अवैध रूप से ऊपर जाने के नाम पर अलग से पैसे मांगने लगा। इस पर फरियादी ने सहजता से कहा कि वे दर्शन करके ऊपर से वापस लौटते समय पैसे दे देंगे। इतनी सी बात सुनते ही वहां मौजूद तीन से चार लोग दिया और हिमांशु के साथ थप्पड़-घूंसे से मारपीट शुरू कर दी। सार्वजनिक व धार्मिक स्थल पर हुई इस गुंडागर्दी और मारपीट के दौरान हड़बड़ाहट में फरियादी के गले में पहनी हुई सोने की चेन टूटकर मौके पर ही कहीं गिर गई, जो बाद में नहीं मिली। वारदात के बाद पीड़ित दंपत्ति तत्काल गांधी नगर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें