जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सनावदिया में सरकारी पट्टे की जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम अजय भूषण शुक्ला ने बताया कि तहसील भिचौली हप्सी के सनावदिया गांव में भूमि स्वामी जितेंद्र पिता करण सिंह ने शासकीय पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉट काटकर बेचना और निर्माण शुरू कर दिया था। सूचना पर अधिकारी पुलिस अमले के साथ पहुंचे। निर्माणाधीन पक्के निर्माण और सड़कों पर बुलडोजर चलाकर पूरी कॉलोनी को जमींदोज कर दिया। इस मामले में आरोपी बने सिंह, चम्पालाल और जितेंद्र पर पहले से ही अवैध कॉलोनी के तहत एफआईआर दर्ज है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



