मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शिवाजी महाराज की प्रतिमा का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ तो थाना में शिकायत

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षत्रिय मराठा निर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर चंदू समाजजनों के साथ मौके पर…

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षत्रिय मराठा निर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर चंदू समाजजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा का निरीक्षण किया तो शिवाजी महाराज की तलवार और नीचे घोड़े से लगा पट्टा क्षतिग्रस्त मिला। स्थिति देखकर समाजजनों में आक्रोश जताया और सीधे संयोगितागंज थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पूरे मामले की जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी दी गई। प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग भी की गई। चन्द्रकांत कुंजीर, मिलिंद दीघे, सुनील खण्डगले योगेश चव्हाण, लोकेश कदम, गोलू सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें