इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित कनक ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर मनचलों ने जमकर उत्पात मचाया। देर रात विवाद के बाद अगली सुबह आरोपियों ने ढाबे पर पहुंचकर सो रहे कर्मचारी पर तलवार से हमला कर दिया। वहीं बाहर बैठे दो ड्राइवरों को पत्थरों से मारकर घायल कर दिया। फरियादी जितेंद्र सिंह राजपूत की शिकायत पर किशनगंज पुलिस ने आरोपी सेफू, जीतू, सुजल व अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



