राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान पति द्वारा अपनी ही पत्नी पर हमला कर दिया। मकान का किराया देने के लिए पैसे मांगने पर बौखलाए पति ने महिला के साथ गाली-गलौज की और नुकीली वस्तु से वार कर सिर में गंभीर चोट पहुंचा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। पुलिस के अनुसार, दयानंद नगर निवासी 50 वर्षीय पीड़िता ने राजेंद्र नगर थाने में उपस्थित होकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि शाम करीब 7 बजे जब उसने अपने पति आशिक हुसैन से कहा कि मकान का किराया देना है, इसलिए पैसे दे दो, तो इसी बात पर आशिक हुसैन भड़क गया और गालियां देने लगा। जब पीड़िता ने गाली-गलौज करने का विरोध किया, तो आरोपी आशिक हुसैन ने हाथ में ली हुई किसी पत्ती नुमा नुकीली वस्तु से उस पर हमला कर दिया। हमले में पीड़िता के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। वारदात को अंजाम देकर घर से बाहर भागते समय आरोपी आशिक हुसैन ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने थाने जाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो वह उसे जान से खत्म कर देगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



