उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के कोपागंज थाना इलाके के कसारा गांव के पास मिले कुंजबिहारी राजभर की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया। कुंजबिहारी की हत्या पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी गुड्डू राजभर के साथ मिलकर की थी। उसने दो महीने पहले तक प्रेमी को फुफेरा भाई बताकर पति के साथ रखा था। गुड्डू कुमार और नेहा को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



