शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

जंतर-मंतर पहुंचे सैकड़ों कॉकरोच गिरफ्तार

छावनी में तब्दील दिल्ली। 35,000 सुरक्षाकर्मी तैनात ड्रोन से निगरानी, 250 ट्रेनें रद्द। 45 मेट्रो स्टेशन बंद मुंबई से दिल्ली रवाना हुए दिपके, ध्रुव राठी गिरफ्तार

जंतर-मंतर पहुंचे सैकड़ों कॉकरोच गिरफ्तार

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शन कर रही है। पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया। 35,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 250 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। सड़कों पर कील भी लगा दी गई। इसके बावजूद यहां सुबह-सुबह बड़ी तादाद में कॉकरोच जंतर-मंतर पर पहुंच गए। पुलिस ने इन्हें हटाकर करीब 600 लोगों को हिरासत में दिया है। इंदिरा चौक पर पुलिस से बचने के लिए कुछ लोग पब्लिक टॉयलेट में छिप गए, जहां से पुलिस ने 50 लोगों को पकड़कर गाड़ी में बैठाया और ले गई। यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने गुरुग्राम से डिटेन किया। कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजित दिपके मुंबई से दिल्ली रवाना हो गए। जबकि सोनम वांगचुक ने कहा कि वे इस प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे। इंडिया गेट के आसपास इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। प्रदर्शन के बीच कई पुलिसकर्मी बॉडी कैमरे लगाकर तैनात हैं ताकि हर अच्छी-बुरी हरकत पर इन कैमरों पर नजर रखी जा सके। दिल्ली से लगी सभी सीमाएं भी सील कर दी गईं। 350 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रदर्शन से पहले क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया। आज के प्रदर्शन से कांग्रेस ने दूरी बना ली, लेकिन लेफ्ट पार्टी और आप इसमें शामिल होगी। प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया जो एसआईआर के डर से भागने की तैयारी कर रहा था।

जंतर-मंतर पहुंचे सैकड़ों कॉकरोच गिरफ्तार
जंतर-मंतर पहुंचे सैकड़ों कॉकरोच गिरफ्तार

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1